ममता ने लगाया आरोप- पैसे देकर टीएमसी नेताओं को बीजेपी में कर रही शामिल...
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने मिदनापुर रैली में पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने...
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने मिदनापुर रैली में पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने...
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने मिदनापुर रैली में पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने एम्फन के बाद हजारों करोड़ रुपये लोगों में बांटे, उस समय आप कहां थे? ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बिना नाम लिए हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पैसे देकर टीएमसी के सारे नेताओं को खरीद रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केंद्रीय एजेंसियों का डर दिखाकर और पैसे का लालच देकर टीएमसी के नेताओं को बीजेपी में शामिल कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बीजेपी द्वारा किसान से किए गए वादों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद तुरंत घोषणापत्र को लागू किया जाएगा। किसानों को दस हजार रूपये महीने दिऐ जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुरुलिया में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, पुरुलिया का भगवान राम और माता सीता से बहुत पुराना नाता है, आज पुरुलिया में पानी का संघर्ष बड़ी समस्या है। ममता बनर्जी की सरकार को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पानी ना होने के कारण यहां खेती, पशुपालन में काफी दिक्कत आती है, वहीं पीने के पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है।
पुरुलिया के लोगों को अपने हाल पर छोड़कर टीएमसी सिर्फ अपने खेल में लगी रही है। टीएमसी ने पुरुलिया के लोगों को भेदभाव भरा शासन दिया और सबसे पिछड़ा क्षेत्र बना दिया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आज असम में दो रैलियों को संबोधित करेंगे और पश्चिम बंगाल में आने से पहले ही उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अपने मन की इच्छा को जागृत कर लिया है और उन्हें बीजेपी का अनुशासन पसंद आया है।
नेहा शाह





