अपने इस बयान पर बुरे फंसे सीएम तीरथ सिंह रावत, आखिर मांगनी पड़ी माफी...
उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने रिप्ड जींस को लेकर अपने बयान से उपजे विवाद पर लगाम लगाने का प्रयास करते हुए शुक्रवार को सीएम ने कहा कि परिधानों को...

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने रिप्ड जींस को लेकर अपने बयान से उपजे विवाद पर लगाम लगाने का प्रयास करते हुए शुक्रवार को सीएम ने कहा कि परिधानों को...
उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने रिप्ड जींस को लेकर अपने बयान से उपजे विवाद पर लगाम लगाने का प्रयास करते हुए शुक्रवार को सीएम ने कहा कि परिधानों को लेकर उनकी टिप्पणी भारतीय मूल्य और संस्कृति को केंद्रित करते हुए थी।
उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था। मातृशक्ति का सम्मान मेरे लिए सदैव सर्वोपरि रहा है। सीएम ने कहा कि यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई है, तो वह उसके लिए वह क्षमा मांगते हैं। हर व्यक्ति अपनी इच्छा-पसंद के परिधान पहनने के लिए स्वतंत्र है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रावत ने हाल ही में रिप्ड जींस पहनने वाली महिलाओं पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मसला ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा था। उन्होंने यह टिप्पणी अपनी एक महिला सह-यात्री को लेकर की थी, जो फ्लाइट में उनके बगल में बैठी थीं और एक एनजीओ चलाती हैं।
उनके कपड़ों के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया था कि ऐसी महिला किस तरह के 'संस्कार' देगी, जो ऐसी फटी हुई जींस पहनकर अपने घुटने दिखा रही हों। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर अपना ऐतराज जताया। विपक्षी दलों ने भी तीरत सिंह रावत के बयान की निंदी की। इतना ही नहीं इस बयान के वायरल होने के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी मुख्यमंत्री का विरोध किया।
अराधना मौर्या





