उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना पॉजिटिव कुछ दिनों से विवाद में भी घिरे हैं सीएम
उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी।मुख्यमंत्री तीरथ...

उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी।मुख्यमंत्री तीरथ...
उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने ट्वीट में लिखा, "मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। मैं सभी के कुशल स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"
मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूँ और मुझे कोई परेशानी नहीं है । डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है ।आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जाँच करवाएं।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) March 22, 2021
इससे कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को आज दिल्ली में अपने 4 दिनों के दौरे पर आना था। इस दौरान उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ भी मुलाकात करने का कार्यक्राम भी था।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही तीरथ सिंह रावत लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। पहले उन्होंने महिलाओं के रिप्ड जींस पहनने पर विवादास्पद बयान दिया। जिसके बाद सीएम ने रविवार को कहा कि भारत 200 साल तक अमेरिका का गुलाम रहा। उन्होंने कहा कि यदि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में नहीं होता, तो बेहाल हो जाता। आपको बता दें कि इससे उनके ज्ञान का प्रदर्शन हुआ क्योंकि देश पर अमेरिका ने नहीं बल्कि ब्रिटिश ने शासन किया था।
उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत लगातार विवाद से भरे हुए बयान देते आ रहे हैं। फटी जींस पर टिप्पणी करने के बाद कई महिलाओं ने इस पर आक्रोश जता कर धरना देना भी शुरू कर दिया था जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने बयानों की पुष्टिकरण की। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 4 दिन के लिए दिल्ली दौरे पर जाने वाले थे जिससे पहले वह कोरोना वाइरस से संक्रमित हो गए |





