असदुद्दीन ओवैसी ने ली कोरोना वैक्सीन, ट्वीट कर लोगों से भी की वैक्सीन लेने की अपील....

  • whatsapp
  • Telegram
असदुद्दीन ओवैसी ने ली कोरोना वैक्सीन, ट्वीट कर लोगों से भी की वैक्सीन लेने की अपील....
X



कोरोना वायरस की महामारी देश में एकबार फिर तेजी से पांव पसारने लगी है। देश में बढ़ रहे कोराना वायरस के बीच आज हैदराबाद में सोमवार को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है।

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक ट्वीट में कहा कि टीकाकरण आपको कोविड से सुरक्षा में मदद करता है और बाकियों के लिए खतरा भी कम होता है। ओवैसी ने कहा कि जो लोग टीकाकरण के लिए योग्‍य हैं, वो जल्‍द से जल्‍द अपॉइंटमेंट लेकर वैक्‍सीन लगवा लें।

उन्‍होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उन्‍हें कोविशील्‍ड दी गई है या कोवैक्‍सीन। मैं आप सभी से गुजारिश करूंगा कि जल्‍द से जल्‍द स्वास्थ्य केंद्र में अपॉइंटमेंट लें और टीका लगवाएं। अल्‍लाह हमें इस महामारी से बचाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब वैक्‍सीन लगवाई थी, तब ओवैसी ने पूछा था कि यह एक संयोग है कि उन्‍हें भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन की पहली डोज लगी। तब उन्‍होंने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्‍ड पर जर्मनी की सरकार के एक दावे का हवाला देते हुए सरकार से स्थिति साफ करने को कहा था। एक तरफ देश में कोरोना टीकाकरण को तेज कर दिया गया है तो वहीं तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले भी चिंता का सबब बन रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के कुल 46,951 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 212 लोगों की 24 घंटे के अंदर संक्रमण से मौत हुई है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it