बिहार बोर्ड परीक्षा के नतीजे कुछ ही देर में होंगे जारी, रिजल्ट देखने के लिए ये पढ़े...
बिहार परीक्षा समिति आज बिहार बोर्ड के तीनों स्ट्रीम के परीक्षा परिणामों को घोषित करेगी। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज बिहार परीक्षा समिति के साथ...
बिहार परीक्षा समिति आज बिहार बोर्ड के तीनों स्ट्रीम के परीक्षा परिणामों को घोषित करेगी। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज बिहार परीक्षा समिति के साथ...
बिहार परीक्षा समिति आज बिहार बोर्ड के तीनों स्ट्रीम के परीक्षा परिणामों को घोषित करेगी। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज बिहार परीक्षा समिति के साथ नतीजों की घोषणा करेंगे, शिक्षा मंत्री के साथ वहां पर आनंद किशोर भी उपस्थित रहेंगे।
बिहार बोर्ड में नतीजे जारी करने की सारी तैयारी कल ही कर ली थी परंतु कल टेस्टिंग का काम बचा था,जो कि हो चुका है। जिसके बाद आज रिजल्ट आने की पूर्ण रूप से संभावना है। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड के इंटर के परीक्षा दिनांक 23 फरवरी से 13 फरवरी के बीच में आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम देखें तो पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा गया था और 24 मार्च को ही घोषित कर दिया गया।
बिहार बोर्ड की मानें तो उन्होंने कहा है कि इस बार परीक्षाओं में 80 फ़ीसदी से ज्यादा विद्यार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट देर में घोषित होने का कारण पूछने पर बिहार बोर्ड ने कहा कि हमने सभी विद्यालयों से 22 जनवरी तक प्रैक्टिकल के नंबर भेजने को कहा था।
परंतु आधे से ज्यादा विद्यालयों ने हमें 19 मार्च को प्रैक्टिकल के नंबर भेजें जिसके कारण आगे की गतिविधियों में देर हुई। इसी के साथ कुछ ही पलों में बिहार बोर्ड के सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे और फिर छात्रों को उनके स्कूलों में सम्मानित भी किया जाएगा।
नेहा शाह





