निकिता तोमर हत्याकांड में दोषियों को मिली उम्र कैद की सजा, निकिता के पिता ने कही ये बात...
निकिता तोमर हत्याकांड में आज दोषियों को सजा का ऐलान हुआ। कोर्ट ने दोषी तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई। इससे पहले सजा को लेकर दोनों पक्षों के...
निकिता तोमर हत्याकांड में आज दोषियों को सजा का ऐलान हुआ। कोर्ट ने दोषी तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई। इससे पहले सजा को लेकर दोनों पक्षों के...
निकिता तोमर हत्याकांड में आज दोषियों को सजा का ऐलान हुआ। कोर्ट ने दोषी तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई। इससे पहले सजा को लेकर दोनों पक्षों के वकीलों की बहस पूरी हुई। पीड़ित पक्ष के वकीलों ने कोर्ट से फांसी की सजा देने की मांग की।
वहीं, निकिता के पिता की ख्वाहिश थी कि, बेटी के गुनाहगार फांसी पर लटकें तब शांति मिलेगी, लेकिन कोर्ट ने निकिता की हत्या के दोनो आरोपी तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बीते दिनों ही निकिता तोमर हत्या मामले में तौसीफ और उसके दोस्त रेहान को दोषी पाया है। वहीं तीसरे आरोपी अजरुद्दीन पर दोष साबित नहीं होने पर उसे रिहा कर दिया गया है। बता दें कि अजरुद्दीन पर हथियार सप्लाई करने का आरोप था।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के बल्लभगढ में दिनदहाड़े 21 साल की निकिता तोमर की हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त छात्रा कॉलेज से अपने घर वापस जा रही थी। पीड़िता के परिवार ने कहा था कि मुख्य आरोपी पीड़िता को पसंद करता था और वह उसका प्रपोजल बार-बार ठुकरा रही थी, जिससे गुस्से में आकर उसने पीड़िता की हत्या कर दी। दूसरे आरोपी उसके सहयोगी थे। परिवार का कहना है कि आरोपी तौसिफ के खिलाफ परिवार ने 2018 में अपहरण के लिए FIR दर्ज कराई थी।
अराधना मौर्या





