केरल के पूर्व सांसद का अपमानजनक बयान, कांग्रेस ने जताया कड़ा एतराज....

  • whatsapp
  • Telegram
केरल के पूर्व सांसद का अपमानजनक बयान, कांग्रेस ने जताया कड़ा एतराज....
X



पांच राज्यों में जारी चुनावी संग्राम के बीच नेताओं की गलत बयानबाजी का दौर भी जारी है. इसी बीच पूर्व सांसद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है. पूर्व सांसद जॉयस जॉर्ज के रैली में दिए गए बयान पर कांग्रेस आगबबूला है और चुनाव आयोग में शिकायत की बात कह रही है.


केरल में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान शुरू होते ही, पूर्व सांसद जॉयस जॉर्ज ने पिछले हफ्ते कोच्चि के एक महिला कॉलेज की छात्राओं के साथ बातचीत के सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया.

केरल में चुनाव होने है और इस कड़ी में आरोप प्रत्यारोप का खेल व्यक्तिगत रूप से किए जाने लगा है. हालांकि, जॉर्ज द्वारा की गई टिप्पणी पर हंगामा खड़ा हो गया है. कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है. बता दें जॉर्ज जॉयस 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें इडुक्की सीट से कांग्रेस के डीन कुरीकोस ने शिकस्त दी थी. कुरीकोस ने कहा कि इस बयान के खिलाफ हम शिकायत करेंगे.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it