रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी हुईं आइसोलेट....
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद प्रियंका ने खुद को विधानसभा चुनावों के प्रचार से अलग...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद प्रियंका ने खुद को विधानसभा चुनावों के प्रचार से अलग...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद प्रियंका ने खुद को विधानसभा चुनावों के प्रचार से अलग कर लिया है. इस बारे में एक संक्षिप्त जानकारी देते हुए प्रियंका ने कहा कि वह डॉक्टरों की सलाह के बाद सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगी.
रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वह कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं. जिसके बाद प्रियंका गांधी ने खुद को आईसोलेट कर लिया है. उन्होंने कहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. लेकिन डॉक्टरों के कहने पर उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है. इसी वजह से उनकी सभी चुनाव रैलियां भी रद्द कर दी गई है.
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के संपर्क में आने के कारण उन्हें चुनावी दौरे रद्द करने पड़ रहे हैं. प्रियंका ने टिवटर पर जारी वीडियो में कहा, ''हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है. मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक पृथक-वास में रहूंगी. इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं. मैं कांग्रेस की विजय की प्रार्थना करती हूं.''
अराधना मौर्या





