रांची के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को दिए टीकाकरण करवाने के आदेश....

  • whatsapp
  • Telegram
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को दिए टीकाकरण करवाने के आदेश....
X



कोविड-19 की महामारी से बचाव के लिए राज्य जिला प्रशासन वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। आपको बता दें कि रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को वैक्सीनेशन करवाने का आदेश दिया है और कहा है कि वैक्सीन के बाद आपको महामारी की चपेट में आने से बचाया जा सकेगा। इस दौरान गाइडलाइन जारी की गई है जिनमें कहा गया है कि अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को हर हाल में मास्क पहनना होगा अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान बिना मास के दिखता है तो उसे तुरंत कार्यवाही में लिया जाएगा।

आपको बता दें कि महामारी के दौरान पिछले वर्ष बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए थे। जिससे उनकी सुरक्षा का खतरा और बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारी मास्क पहने हैं। और सभी को उचित रूप से टीकाकरण किया जाए।

उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी कर्मचारियों व पुलिस के सभी कर्मचारियों को टीका लगवा दिया गया है तथा प्रक्रिया अभी भी चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार यदि कोई कर्मचारी टीका नहीं लग जाता है तो उसकी 3 दिन की तनख्वाह काट दी जाएगी। ऐसी ही गाइडलाइंस के साथ अब रांची भी सामने आ रहा है और सभी सरकारी कर्मचारियों को टीकाकरण करवाने का आदेश दे चुका है।

नेहा शाह

Next Story
Share it