कोरोना संक्रमित फारूक अब्दुल्ला अस्पताल में भर्ती, पीएम ने ट्वीट कर कही ये बात....
हाल ही में कोरोना संक्रमित हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला...

हाल ही में कोरोना संक्रमित हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला...
हाल ही में कोरोना संक्रमित हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, 'पिता के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। लोगों के संदेश और उनकी प्रार्थना के लिए हमारा परिवार आभारी है।' गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन की खुराक लेने के चार हफ्ते बाद 30 मार्च को डॉ फारूक अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
उमर अब्दुल्ला ने इसकी जानकारी भी अपने ट्वीटर हैंडल पर देते हुए कहा कि उनके पिता में कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद उनकी जांच करवाई गई जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। उमर अब्दुल्ला के पिता डॉ फारूक अब्दुल्ला को अस्पताल में भर्ती कराने संबंधी लिखे गए ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके तेजी से सुधार की कामना की है। उन्होंने लिखा कि "डॉ. फारूक अब्दुल्ला जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के साथ मैं आपके पूरे परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। खास तौर पर महाराष्ट्र में हालात काफी चिंता जनक हैं। इसके अलावा पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली तथा हरियाणा में कोरोना की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। पिछले 15 दिनों में इन राज्यों में कोरोना के 90 फीसदी संक्रमण और मौतें दर्ज की गई हैं।
अराधना





