ममता बनर्जी के तीखे बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने एक बार फिर मांगा स्पष्टीकरण....

  • whatsapp
  • Telegram
ममता बनर्जी के तीखे बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने एक बार फिर मांगा स्पष्टीकरण....
X



पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सभी पार्टियों में विरोधाभास की प्रक्रिया को देखा जा रहा है। इसी बीच ममता बनर्जी द्वारा झूठे भड़काऊ और तीखे बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को नोटिस भेजा और कारण भी पूछा।आपको बता दें कि इस नोटिस में ममता बनर्जी द्वारा झूठे भड़काऊ और तीखे बयान देकर केंद्रीय बलों की छवि को खराब करने का प्रयास करने का कारण पर स्पष्टीकरण मांगा गया।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 1 हफ्ते के अंदर चरण मूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से दूसरी बार स्पष्टीकरण मांगा है। इससे पहले बुधवार को भी एक नोटिस जारी किया गया था जिसमें चुनाव आयोग ने राज्य में मौजूदा विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए सांप्रदायिक आधार पर वोट मांगने के संदर्भ में स्पष्टीकरण मांगा। इसी के साथ गुरुवार को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए नोटिस में मुख्यमंत्री ने 10 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे इससे पहले आयोग को अपना लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा। चुनाव आयोग ने नोटिस में यह भी लिखा है कि अगर उन्हें निर्धारित समय तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया तो आयोग उन्हें सूचित कर बगैर निर्णय लेगा।

जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने 2 पन्नों के नोटिस में आयोग को उल्लेख किया कि पश्चिम बंगाल के सीईओ द्वारा 28 मार्च को किए गए मुख्यमंत्री के भाषण की एक प्रमाणित प्रति लेख के साथ एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, किसने उन्हें इतनी शक्ति दे कि केंद्रीय पुलिस महिलाओं को वोट डालने की अनुमति दिए बिना धमकी दे रही हैं। मैंने 2019 में भी यही देखा मैंने 2016 में भी यही देखा।

नेहा शाह

Next Story
Share it