पंजाब के मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ ली, लोगों से की ये अपील....

  • whatsapp
  • Telegram
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ ली, लोगों से की ये अपील....
X



पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कोरोनावायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक ली. उन्होंने सभी पात्र लोगों से फिर से अपील की कि वे स्वयं की सुरक्षा और अपने परिवार और समाज के लिए टीकाकरण करवाने के लिए आगे आएं. एक दिन पहले, मुख्यमंत्री ने अभिनेता सोनू सूद को राज्य सरकार के कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की थी.

उनके बीच सोनू की लोकप्रियता, और हजारों प्रवासियों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने में उनकी अनुकरणीय योगदान लोगों को प्रभावित करेगा. इससे पहले सीएम अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने पांच मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी. उस समय भी रवीन ठुकराल ने ट्वीटकर बताया था कि टीका लेने में सीएम कोई दिक्कतें नहीं हुई और वह ठीक हैं. नर्स मनप्रीत ने मुख्यमंत्री को टीके की खुराक दी थी.

इस समय पंजाब कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से प्रभावित पांच राज्यों की लिस्ट में शामिल है. यहां लगातार संक्रमण फैल रहा है. राज्य में रविवार को कोरोना से 59 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3,116 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद पंजाब में कोविड के कुल मामले बढ़कर 2,72,772 तक पहुंच गए. उन्होंने कहा था, पंजाब में लोगों के बीच बहुत झिझक है.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it