राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता वीरा साथीदार का निधन.....

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म कोर्ट में नारायण कांबले की अहम भूमिका निभाने अभिनेता वीरा साथीदार का कोरोना के संक्रमण से नागपुर के एम्स अस्पताल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात निधन हो गया. वीरा साथीदार को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते पिछले हफ्ते अस्पताल में दाखिल कराया गया था. 5 दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वह कोविड-19 से पीड़ित थे और वेंटिलेटर पर थे.
यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण खबर है." निर्देशक ने कहा, " वह न सिर्फ अभिनेता, कार्यकर्ता और एक कवि थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे." 'कोर्ट' 2016 में ऑस्कर के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर नामित की गई थी. इस फिल्म के अलावा उन्होंने दो और लघु फिल्मों में काम किया है.
मूल रूप से वर्धा जिले में, वीरा साथीदार नागपुर के जोगीनगर में पले बढ़े थे, वो गरीब थे लेकिन उनकी मां ने उन्हें सीखने की ताकत दी.उनके पिता नागपुर में रेलवे स्टेशन पर काम करते थे, जबकि उनकी माँ एक निर्माण श्रमिक के रूप में काम करती थीं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'कोर्ट' बाद में ऑस्कर की दहलीज पर पहुंची. फिल्म को भारत द्वारा ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था.
अराधना मौर्या





