कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तेज बुखार होने की शिकायत पर किया गया भर्ती.....

  • whatsapp
  • Telegram
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तेज बुखार होने की शिकायत पर किया गया भर्ती.....
X



वायरस के संक्रमण का प्रकोप कर्नाटका में भी जारी है, आपको बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तेज बुखार होने के कारण बेंगलुरु के रमैया मेमोरियल अस्पताल मे भर्ती किया जा चुका है। सीएम का 2 दिन पहले ही कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी परंतु अब एक बार फिर टेस्ट करवाया जाएगा।

आपको बता दें कि सीएम येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रदेश में संक्रमण के कहर की स्थिति को लेकर चर्चा करने के लिए अपने निवास पर ही एक समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्य में वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने तमाम सावधानियां बरतने की अपील जनता से की।

भारत राज्य कर्नाटक की करें तो अब तक कोविड-19 के सर्वाधिक 14738 नए मामले सामने आए हैं तथा प्रतिदिन 66 लोगों से ज्यादा की मौत हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग जारी द्वारा आंकड़ों की बात करें तो कर्नाटक में अब तक वायरस के संक्रमण से करीब 13,112 लोगों की मौत हो चुकी है, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11.09 लाख हो गई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री को भी तेज बुखार होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया है, तथा फिर से टेस्ट करवाया जाएगा।

नेहा शाह

Next Story
Share it