दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड मामले, केजरीवाल बोले- ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी होने लगी है....
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24 हजार से ज्यादा मामले आए हैं....

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24 हजार से ज्यादा मामले आए हैं....
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. उन्होंने ये जानकारी भी दी कि उन लैब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो क्षमता से अधिक सैंपल ले रहे हैं.
केजरीवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 24 हजार केस आए हैं जिसकी विस्तृत रिपोर्ट कुछ देर में जारी होगी. अब यहां का पॉजिटिविटी रेट 24 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है. अब स्थिति काफी गंभीर है चिंताजनक है. अब दिल्ली के अंदर ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी होने लगी है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बहुत सीमित संख्या में आईसीयू बेड्स बचे हैं. उन्होंने स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बड़ी तेजी के साथ ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स कम होते जा रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग बेड्स की क्षमता बढ़ाने की कोशिश लगातार कर रहे हैं और इसके लिए कई कदम उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्र से मदद मांगी है.
दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक अहम बैठक की. इस बैठक में कोविड-19 प्रबंधन के लिए नोडल मंत्री और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल हुए.
अराधना मौर्या





