दिल्ली के बिगड़ते हालातों के बीच में ऑक्सीजन और बेड की कमी, राज्य सरकार ने की प्राइवेट संस्थाओं और केंद्र सरकार से मांग....

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली के बिगड़ते हालातों के बीच में ऑक्सीजन और बेड की कमी, राज्य सरकार ने की प्राइवेट संस्थाओं और केंद्र सरकार से मांग....
X



देश की राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के संक्रमण से लगातार हालत बिगड़ती जा रही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों में अस्पताल में सामान्य से अधिक खपत और ऑक्सीजन की सप्लाई कम पड़ती जा रही है। दिल्ली के सभी अस्पताल दिल्ली सरकार को लगातार सूचना दे रहे हैं कि उनके पास अब सीमित समय के लिए ही ऑक्सीजन का स्टॉक बचा हुआ है।

आपको बता दें कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ऐसे जानकारी मिलने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने की मांग की है। जिसके लिए उन्होंने रविवार को ट्वीट भी किया था। इससे पहले शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस इन के जरिए केंद्र सरकार से मदद भी मांगी थी।

देश की राजधानी में लगातार वायरस से संक्रमित लोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस इनके जरिए कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से आईसीयू बेड कम होते जा रहे हैं।

ऑक्सीजन बेड की संख्या भी अब ना के बराबर है। उन्होंने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन बेड और दवाइयों की मांग की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल दवाइयों के घोटालों को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए थे। उन्होंने कहा था कि यदि कोई दवाई मार्केट में उपलब्ध नहीं है तो इसका मतलब है कि उन दवाइयों की कालाबाजारी शुरू हो चुकी है। बता दें कि राजधानी में 24 घंटे में गुरु नानक बाग 24000 मामले सामने आए हैं।

वही लोगों के पॉजिटिव होने की दर 24 फ़ीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसी संकट के साथ दिल्ली में अब ऑक्सीजन और बेड की कमी होनी देखी जा रही है। ‌ जिसको लेकर के दिल्ली सरकार लगातार प्राइवेट संस्थानों के माध्यम से भी मदद लेने की व्यवस्था कर रही है।

नेहा शाह

Next Story
Share it