विधायक और पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी का कोरोना से निधन, नीतीश ने जताया दुख....
जेडीयू विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर मेवालाल चौधरी का निधन हो गया है. वह तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे. कोरोना की चपेट में आने के बाद वह...

जेडीयू विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर मेवालाल चौधरी का निधन हो गया है. वह तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे. कोरोना की चपेट में आने के बाद वह...
जेडीयू विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर मेवालाल चौधरी का निधन हो गया है. वह तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे. कोरोना की चपेट में आने के बाद वह पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती थे. चौधरी पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में मुंगेर की तारापुर सीट से जेडीयू के टिकट पर विधायक चुने गए थे.
यही नहीं, वह सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिने जाते थे. मेवालाल चौधरी की मौत के बाद परिवार के सभी सदस्य पटना में ही मौजूद हैं.
मेवालाल चौधरी के निधन के बाद JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने शोक जताया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट किया है कि 'बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व तारापुर विधायक डॉ मेवालाल चौधरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवारजनों को सम्बल दें. वहीं, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने शोक संदेश में कहा उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है.
उन्होंने कहा कि मैं इस सूचना से मैं स्तब्ध और मर्माहत हूं. वह एक नेक इंसान और शिक्षाविद तथा कुशल समाजसेवी थे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को दारूण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.
अराधना मौर्या





