समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लगाया एक हफ्ते का लॉकडाउन....
दिल्ली की स्थिति को देखते हुए समीक्षा बैठक करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में 16 अप्रैल की रात 10:00 बजे से शुरू होकर 19 अप्रैल की सुबह 5:00...

दिल्ली की स्थिति को देखते हुए समीक्षा बैठक करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में 16 अप्रैल की रात 10:00 बजे से शुरू होकर 19 अप्रैल की सुबह 5:00...
दिल्ली की स्थिति को देखते हुए समीक्षा बैठक करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में 16 अप्रैल की रात 10:00 बजे से शुरू होकर 19 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लगा रहा था जिसके बाद अब सीएम ने राजधानी में 6 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश दे दिया है। जिसको लेकर 19 अप्रैल को उपराज्यपाल से मिलने के बाद केजरीवाल दिल्ली में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर चुके हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली में संक्रमित ओं का मामला 30 फ़ीसदी पर पहुंच चुका है जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस इन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि आईसीयू बेड तक खत्म होने की कगार पर हैं तथा दवाइयां भी खत्म हो चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हफ्ते भर के लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल और खाने की सेवाएं जारी रहेगी परंतु शादियों में सिर्फ 50 लोगों को ही जाने की इजाजत होगी। 18 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली में वायरस ने एक नया रिकॉर्ड बनाया जिनमें करीब 24 घंटे में 25462 केस सामने आए इससे पहले आंकड़ा 19500 तक का था।
जिसके बाद दिल्ली में 24 घंटे में सकारात्मकता दर बढ़कर 30 फ़ीसदी हो गई जबकि 24 घंटे पहले ये 24 था।राजधानी की स्थिति को देखते हुए सीएम ने समीक्षा बैठक के बाद एक हफ्ते की कंप्लीट लॉकडाउन की घोषणा की है।
नेहा शाह





