एक हफ्ते के लॉकडाउन के दौरान जाने दिल्ली में किन किन जगहों पर रहेंगी पाबंदियां.....

  • whatsapp
  • Telegram
एक हफ्ते के लॉकडाउन के दौरान जाने दिल्ली में किन किन जगहों पर रहेंगी पाबंदियां.....
X


वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण संपूर्ण देश में लगातार संक्रमितों की संख्या दो लाख पार कर रही है। अगर बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा निर्णय लेते हुए 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

दिल्ली में आज रात 10:00 से 26 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। आपको बता दें कि एलजी अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की घोषणा की उन्होंने बताया कि रात 10:00 बजे से 26 अप्रैल सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

एलजी के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आज दिल्ली में लगभग एक लाख टेस्ट हर दिन हो रहे हैं,और हमने मौतों का आंकड़ा भी किसी से नहीं छुपाया है। इस बीच हमें दिल्ली की जनता का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में 23500 केस सामने आए हैं,जिसके बाद बेड से लेकर ऑक्सीजन व दवाइयां तक कमी हो चुकी है। जिसके बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए हमने एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रवासी मजदूरों से कहा कि मैं आपसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि आप कहीं मत जाइए क्योंकि यह एक छोटा सा लॉकडाउन है। उन्होंने कहा कि मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। आपको बता दें कि इस दौरान दिल्ली में शादी में 50 से ज्यादा गेस्ट शामिल नहीं हो सकेंगे। इस दौरान आपको बता दें कि किन-किन चीजों पर इजाजत और किन-किन चीजों पर पाबंदी रह सकती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट जारी रहेगा तथा लोग यूपी की तरफ जा सकेंगे। शादी के लिए पास जारी होगा तथा जरूरी सेवाओं की इजाजत रहेगी। आवश्यक सेवाएं जैसे खाद सेवाओं के साथ चिकित्सा भी जारी रहेगी रतन शादी में 50 लोगों से ज्यादा शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।लॉकडाउन के दौरान शॉपिंग मॉल ऑडिटोरियम और जिम भी बंद रहेंगे। तथा दिल्ली के सभी होटलों में या भोजनालय में बैठकर खाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि देश की राजधानी में एक दिन पहले यानी रविवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 25,462 नए मामले सामने आए. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 30% तक पहुंच गई है. संक्रमण की दर 29.74 प्रतिशत होने का मतलब है कि दिल्ली में लगभग हर तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है।

नेहा शाह

Next Story
Share it