लॉकडाउन का ऐलान होते ही दिल्ली में शराब की दूकानों पर उमड़ी भीड़.....
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शहर में 6 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के कई ठेकों के...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शहर में 6 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के कई ठेकों के...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शहर में 6 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के कई ठेकों के बाहर शराब के शौकीन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शराब खरीद रहे हैं लेकिन ज्यादात्तर ठेकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार, लक्ष्मी नगर से लेकर साउथ दिल्ली के पॉश इलाकों में भी शराब की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आ रही है।
इससे पहले पिछले साल जब दिल्ली में लंबे वक्त के बाद पिछले साल जब लॉकडाउन 3.0 में जनता को कई तरह की रियायत मिली थीं तो शराब की दुकानों के बाहर इसी तरह की भारी भीड़ नजर आई थी। इस दौरान दिल्ली में हालात इतने खराब हो गए थे कि कोई भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहा था, ऐसे में दिल्ली पुलिस को लाठी चार्ज के साथ शराब की दुकानों को बंद तक करवाना पड़ा था।
बता दें कि दिल्ली में 6 दिनों का लॉकडाउन सोमवार रात दस बजे अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक का रहेगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर बहुत बढ़ गया है। 25-25 हजार केस रोज आ रहे हैं। बेड और ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है। दिल्ली के एक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन अचानक से खत्म हो गया एक बड़ा हादसा हो सकता था।
अराधना मौर्या





