कोरोना मरीजों की जाने बचाने के लिये इस गुरुद्वारे ने शुरू की अनोखी पहल, जरूरतमंदों के लिए लगाया ऑक्सिजन लंगर....

  • whatsapp
  • Telegram
कोरोना मरीजों की जाने बचाने के लिये इस गुरुद्वारे ने शुरू की अनोखी पहल, जरूरतमंदों के लिए लगाया ऑक्सिजन लंगर....
X



गाजियाबाद में कोरोना का कहर जारी है. एक तरफ जहां मरीजों की संख्या में तेज़ी के साथ बढ़ोतरी हो रही है, वहीं हॉस्पिटल में बेड्स न मिलने और ऑक्सीजन न मिलने से लोगों की परेशानी से ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में गुरुद्वारा इंदिरापुरम ने ऑक्सीजन के लिए भटक रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन लंगर सेवा शुरू की है.

गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि लोगों की ऑक्सीजन के चलते हो रही परेशानी के बाद उनकी जान बचाने के लिए एक मदद की मुहिम शुरू की है और ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम किया जा रहा है. गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9097041313 भी जारी किया गया है.

इस संस्था का कहना है कि जिन लोगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है. वह लोग इंदिरापुरम इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में पहुंचे और उन्हें वहीं पर ऑक्सीजन लगाई जाएगी. जिन लोगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है. वह खुद अपनी गाड़ी में मरीज को वहीं लेकर पहुंच रहे हैं और उन्हें ऑक्सीजन लगाई जा रही है. रात से लेकर अब तक करीब 35 लोग ऑक्‍सीजन ले चुके हैं.

गुरुप्रीत ने बताया कि कोरोना मरीज का ऑक्‍सीजन का लेबल अचानक गिरना शुरू होता है, परिजनों को अस्‍पताल में बेड या ऑक्‍सीजन सिलेंडर का इंतजाम करने में समय लगता है. ऐसे में लोग मरीज को लेकर यहां आते हैं, जिनमें से कुछ लोग अस्‍पतालों में बेड की व्‍यवस्‍था होने के बाद मरीज को ले जा रहे हैं और कुछ लोग यहीं रुक कर ऑक्‍सीजन दिलवा रहे हैं.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it