पश्चिम बंगाल खरदह विधानसभा सीट के उम्मीदवार काजल सिन्हा की कोरोना से संक्रमित होने पर मौत....
कोरोनावायरस का कहर लगभग भारत के हर एक राज्य पर जमकर बरस रहा है। पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बाद अब संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा...
कोरोनावायरस का कहर लगभग भारत के हर एक राज्य पर जमकर बरस रहा है। पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बाद अब संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा...
कोरोनावायरस का कहर लगभग भारत के हर एक राज्य पर जमकर बरस रहा है। पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बाद अब संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिसके लिए ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेता काजल सिन्हा का आज कोरोनावायरस के निधन हो गया, जिससे पार्टी में बड़ी शोक की लहर है।
आपको बता दें कि काजल सेना चुनाव में खरदह विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार थे। और कहा जाता है कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सेवा में ही समर्पित कर दिया था। उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें 21 अप्रैल को कोलकाता के आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनकी कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबर आई।जिसकी जानकारी ममता बनर्जी ने खुद ट्वीट करके दी। आपको बता दें कि पिछले 22 अप्रैल को खरदह विधानसभा सीट के लिए मतदान हो चुका है।
इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल में विधानसभा सीट से उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो और उनकी पत्नी भी आज वायरस से संक्रमित पाए गई है। आपको बता दें कि काजल सिन्हा के संक्रमित होने से मौत के बाद सीएम ममता बनर्जी ने लिखा कि यह सुनकर बहुत दुख हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि खरदह से हमारे उम्मीदवार काजल सिन्हा की कोरोना के चलते मौत हो गई।
उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। वह पार्टी के पुराने सदस्यों में से एक थे। हम उन्हें मिस करेंगे। उनके चाहने वालों और उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
नेहा शाह





