दिल्ली हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकारा कहा-ऑक्सीजन टैंक की व्यवस्था करने में नाकाम रही सरकार....

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकारा कहा-ऑक्सीजन टैंक की व्यवस्था करने में नाकाम रही सरकार....
X



देश की राजधानी दिल्ली में वायरस की लहर लगातार बेकाबू होती जा रही है। वहीं मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी और उनकी मौत होने पर राज्य की व्यवस्था पर गहरा और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि को रुलाते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड वेंटिलेटर रेमेडी सीवर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए हर संभव प्रयास राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 3.55 लाख से ज्यादा नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वही 1 दिन में 2800 लोगों की जान गई है।

बातें भी देश की राजधानी दिल्ली की करें तो लगातार ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर आज फिर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जमकर फटकारा। हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली की राज्य सरकार ऑक्सीजन टाइम की व्यवस्था करने में लगभग नाकाम रही है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि दिल्ली सरकार को पर्याप्त ऑक्सीजन आवंटित की गई है, लेकिन दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली सरकार प्लांट से अपने यहां मंगवाने के लिए टैंक की व्यवस्था करने में नाकाम रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली में स्थिति कुछ ऐसी हो चुकी है कि अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों को भर्ती तक नहीं किया जा रहा है। कई मरीजों ने बात करते हुए मीडियाकर्मियों को बताया कि एलएनजेपी अस्पताल से रेफर करने पर हम परिजन को जीटीबी अस्पताल ले गए जहां उसे भर्ती नहीं किया गया। गौरतलब है कि हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि परिजन 15 अस्पतालों के चक्कर लगाने पर भी कहीं मरीजों को भर्ती नहीं करवा पा रहे हैं। स्थिति इस कदर बेकाबू हो गई है कि दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में भी एक भी बेड खाली नहीं बचा है। राजधानी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सभी अस्पताल दवाई की कमी के साथ-साथ ऑक्सीजन की किल्लत से भी जूझ रहे हैं।राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण रविवार को 25 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

नेहा शाह

Next Story
Share it