बंगाल में ऑक्सीजन पर चर्चा करते हुए बोली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी- बंगाल स्वयं ऑक्सीजन का उत्पादक है....

  • whatsapp
  • Telegram
बंगाल में ऑक्सीजन पर चर्चा करते हुए बोली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी- बंगाल स्वयं ऑक्सीजन का उत्पादक है....
X


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति लेने के बाद सोमवार को राज्य सचिवालय , पश्चिम बंगाल में कोरोना की परिस्थिति और इससे निपटने के लिए की गयी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

इस बैठक के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय, गृह सचिव एचके द्विवेदी व स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की महामारी की स्थिति को देखते हुए चर्चा की गई तथा बैठक में आक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता वह सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए बेडों की उपलब्धता पर चर्चा की गई।

इस दौरान राज्य सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

रिपोर्ट में बताया गया कि वर्तमान समय में यहां रोजाना 497 मैट्रिक टन ऑक्सीजन गैस का उत्पादन होता है, जबकि राज्य में प्रतिदिन 223 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत होती है।

इसीलिए यहां ऑक्सीजन की कमी होने का सवाल ही नहीं होता तथा ऑक्सीजन सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। राज्य सरकार तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों को मिला कर 20000 बेडों की व्यवस्था है, जिसे आनेवाले समय में और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

तथा रिपोर्ट के माध्यम से राज्य सरकार ने अवगत कराया कि ऑक्सीजन के लिए पाइप लाइन की व्यवस्था भी की गई है,तथा स्वयं बंगाल ऑक्सीजन का उत्पादक है, इसलिए यहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं होगी।

नेहा शाह

Next Story
Share it