दिल्ली हाई कोर्ट ने दी सफाई कहा- होटल को जजों के लिए कोविड सेंटर बनाने की गुजारिश हमने नहीं की'....

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली हाई कोर्ट ने दी सफाई कहा- होटल को जजों के लिए कोविड सेंटर बनाने की गुजारिश हमने नहीं की....
X



कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने जजों के लिए 5 स्टार होटल में 100 कमरे बुक कर कोविड केयर सेंटर बनाने का जो आदेश जारी किया है. उसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केजरीवाल सरकार को लताड़ लगाई है. इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार से कहा है कि उन्होंने तो दिल्ली सरकार से होटल रिजर्व करने के लिए नहीं कहा था.

कोर्ट ने कहा कि हम अपने 2 जज खो चुके हैं और अगर हाईकोर्ट के किसी स्टाफ को जरूरत पड़ती है तो अस्पताल की सुविधा दी जाए. हाईकोर्ट ने कहा कि उसने अपने न्यायाधीशों के लिए अशोक होटल में एक सौ बेड की इकाई स्थापित करने का कोई अनुरोध नहीं किया है.

कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों के पास आमजन के लिए ऑक्सीजन है नहीं और हमारे लिए सौ बेड की सुविधा का इंतजाम कर रहे हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है. यदि दिक्कत है कि आप लेफ्ट, राइट और सेंटर आदेश पारित कर रहे हैं.

कोर्ट ने कहा कि क्‍या हम एक संस्‍थान के तौर पर ऐसा कह सकते हैं कि हमारे लिए विशेष इंतजाम किए जाएं. क्या ये भेदभाव नहीं होगा कि हमारे लिए पांचसितारा होटल में इंतजाम हो जबकि लोगों को इलाज भी नहीं मिल रहा है.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it