दिल्ली में लॉकडाउन का दूसरा सप्ताह शुरू, अरविंद केजरीवाल ने बैठक के दौरान ऑक्सीजन और बेड बढ़ाने का दिया निर्देश...
कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण देश की राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया था। जिसके बाद स्थिति सामान्य होने की अपेक्षा की जा रही थी परंतु...

कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण देश की राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया था। जिसके बाद स्थिति सामान्य होने की अपेक्षा की जा रही थी परंतु...
कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण देश की राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया था। जिसके बाद स्थिति सामान्य होने की अपेक्षा की जा रही थी परंतु लॉकडाउन लगने के बावजूद संक्रमण तेजी से फैला। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में एक्टिव रोगियों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच चुकी है। तथा वायरस के संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 15000 से अधिक हो चुकी है और बीते 24 घंटे में देश की राजधानी दिल्ली में 25000 से ज्यादा नए संक्रमित रोगी सामने आए।
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन का दूसरा हफ्ता चल रहा है, लेकिन अभी भी यहां पर संक्रमण में किसी प्रकार का सुधार नहीं देखा जा रहा है। अभी भी कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की प्रतिशत दर 31 बनी हुई है। बता दें कि
बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कुल 81,829 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई, इनमें से 25986 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद अब दिल्ली में एक्टिव कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 99752 हो गई है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी की। इस बैठक में दिल्ली में अधिक से अधिक ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की योजना पर विमर्श किया गया। आपको बता दें कि बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के आने वाले दिनों में अतिरिक्त बेड ऑक्सीजन बढ़ाने के कड़े निर्देश जारी किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की राज्य सरकार दिल्ली वासियों की कीमती जिंदगी बचाने का प्रयास हर स्तर पर कर रही है। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन में ठीक होने वाले सभी मरीजों को दिल्ली सरकार के डॉक्टर ऑक्सीमीटर दें तथा कॉल करके जानकारी लेते रहे।
नेहा शाह





