दिल्ली की स्थिति पर बोले हर्षवर्धन कहा- राजधानी में ऑक्सीजन की कमी नहीं फिर भी और व्यवस्था की जा रही है....
देश की स्थिति को देखते हुए अब ऑक्सीजन संकट के साथ-साथ दवाइयों का भी संकट मंडराने लगा है। ऐसे में केंद्र सरकार ऑक्सीजन की कमी दूर करने की पूर्ण रूप से...
देश की स्थिति को देखते हुए अब ऑक्सीजन संकट के साथ-साथ दवाइयों का भी संकट मंडराने लगा है। ऐसे में केंद्र सरकार ऑक्सीजन की कमी दूर करने की पूर्ण रूप से...
देश की स्थिति को देखते हुए अब ऑक्सीजन संकट के साथ-साथ दवाइयों का भी संकट मंडराने लगा है। ऐसे में केंद्र सरकार ऑक्सीजन की कमी दूर करने की पूर्ण रूप से कोशिश कर रही है। इसी बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि देश में पहले भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन थी और अब भी विभिन्न स्रोतों से मंगाया जा रहा है।
डॉक्टर हर्षवर्धन के अनुसार देश की स्थिति औद्योगिक इकाइयों और विदेशों से भी ऑक्सीजन मंगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय ऑफ रीजन से जुड़ी सभी जानकारी भी महत्वपूर्ण है।इसी के साथ उन्होंने घबराहट पर बोलते हुए कहा कि अस्पतालों की ओर भागने की जरूरत नहीं है। पर बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो स्वस्थ होने के बावजूद सोचते हैं कि उन्हें ऑक्सीजन की कमी है। बा पूर्ण रूप से स्वस्थ है उन्हें सिर्फ ज्ञान की कमी है।
मिडिया से बात करते हुए डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को घबरा कर इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं है, अधिकांश मरीज डॉक्टर की उपयुक्त सलाह पर घर पर ही रहकर ठीक हो रहे हैं। मैं यह सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक डॉक्टर के रूप में भी कह रहा हूं। आपको बता दें कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाईकोर्ट ने सुनवाई की।
गुरुवार को हुई सुनवाई में दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा। इस पर जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई को बढ़ाया जा रहा है।जिसके बाद हाईकोर्ट ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से उचित कदम उठाने का कड़ा निर्देश जारी किया।
नेहा शाह





