मशहूर गीतकार और कवि कुंवर बेचैन का कोरोना से निधन, कुमार विश्वास ने जताया दुख....
मशहूर कवि कुंवर बेचैन सिंह का कोरोना से निधन हो गया है. कवि कुंवर बेचैन सिंह और उनकी पत्नी संतोष कुंवर कई दिनों से कोरोना संक्रमित थे. पॉजिटिव पाए...

मशहूर कवि कुंवर बेचैन सिंह का कोरोना से निधन हो गया है. कवि कुंवर बेचैन सिंह और उनकी पत्नी संतोष कुंवर कई दिनों से कोरोना संक्रमित थे. पॉजिटिव पाए...
मशहूर कवि कुंवर बेचैन सिंह का कोरोना से निधन हो गया है. कवि कुंवर बेचैन सिंह और उनकी पत्नी संतोष कुंवर कई दिनों से कोरोना संक्रमित थे. पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही दोनों दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित सूर्या अस्पताल में एडमिट थे. हालत में सुधार नहीं होने पर डॉ. कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित कॉसमॉस अस्पताल में शिफ्ट किया गया.
उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जबकि उनकी पत्नी की हालत स्थिर है और वह सूर्या अस्पताल में ही भर्ती हैं. दोनों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 15 अप्रैल को डॉ. कुंवर बेचैन की हालत बिगड़ गई.
इलाज में लापरवाही व वेंटिलेटर की सुविधा न मिलने पर उनके बेटे प्रगीत चेतन ने सोशल मीडिया पर लोगों से उनकी इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी. कवि कुमार विश्वास ने भी उनकी मदद के लिए लोगों से अपील की थी.
इसके बाद कैलाश अस्पताल के चेयरमैन व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने डॉ. कुंवर बेचैन को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया. तभी से उनका उपचार चल रहा था. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे कक्षागुरु, मेरे शोधआचार्य, मेरे चाचा जी, हिंदी गीत के राजकुमार और अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ. कुंवर बेचैन ने ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया. कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया.'
अराधना मौर्या





