दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, केजरीवाल ने लिया फैसला.....
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह और लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'राजधानी में एक सप्ताह के लिए और लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है.' दरअसल, दिल्ली में तीसरे सप्ताह लॉकडाउन जारी रहेगा. यहां रोजाना कोरोना से रिकॉर्ड मौतें हो रही हैं और अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन को लेकर संकट गहराया हुआ है.
दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों में लगातार इजाफा हो रहा है. 30 अप्रैल को दिल्ली सरकार ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना से 395 व्यक्तियों की मौत हुई है. कोरोना के कारण होने वाली मौतों का यह एक नया रिकॉर्ड है. दिल्ली में इससे पहले 1 दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना रोगियों की मौत नहीं हुई है. सिर्फ एक दिन में राज्य में 24,235 नए कोरोना रोगी सामने आए हैं.
अराधना मौर्या





