पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर से दूसरी बार ऑक्सीजन एक्सप्रेस होगी दिल्ली रवाना, वहां ऑक्सीजन की कमी नहीं सबसे बड़ा उत्पादक राज्य...

  • whatsapp
  • Telegram
पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर से दूसरी बार ऑक्सीजन एक्सप्रेस होगी दिल्ली रवाना, वहां ऑक्सीजन की कमी नहीं सबसे बड़ा उत्पादक राज्य...
X



कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण लगातार ऑक्सीजन की कमी भी बढ़ती जा रही है जिसको लेकर के बंगाल की दुर्गापुर से ऑक्सीजन लेकर दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज दिल्ली रवाना हुई। सोचने वाली बात यह है कि पश्चिम बंगाल में किसी प्रकार की ऑक्सीजन की कमी नहीं है क्योंकि पश्चिम बंगाल स्वयं ऑक्सीजन का उत्पादक है, इस बात की जानकारी स्वयं ममता बनर्जी ने बीते सोमवार को भी समीक्षा बैठक के दौरान दी।

आपको बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली में मरीजों को तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन टैंक रखे जा रहे हैं।।

गौरतलब है कि इसी प्रकार की पहली ट्रेन छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंची थी, जिसके जरिए 70 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचाई गई थी। दूसरी ट्रेन के जरिए 120 टन ऑक्सीजन दिल्ली पहुंचाई जाएगी।

बता दें कि बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की महामारी की स्थिति को देखते हुए चर्चा की गई तथा बैठक में आक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता वह सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए बेडों की उपलब्धता पर चर्चा की गई।

इस दौरान राज्य सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्तमान समय में यहां रोजाना 497 मैट्रिक टन ऑक्सीजन गैस का उत्पादन होता है, जबकि राज्य में प्रतिदिन 223 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत होती है। इसीलिए यहां ऑक्सीजन की कमी होने का सवाल ही नहीं होता तथा ऑक्सीजन सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

इसी के साथ राज्य सरकार तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों को मिला कर 20000 बेडों की व्यवस्था है, जिसे आनेवाले समय में और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है तथा रिपोर्ट के माध्यम से राज्य सरकार ने अवगत कराया कि ऑक्सीजन के लिए पाइप लाइन की व्यवस्था भी की गई है तथा स्वयं बंगाल ऑक्सीजन का उत्पादक है, इसलिए यहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं होगी।

नेहा शाह

Next Story
Share it