दिल्ली की नाजुक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलाई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक.....

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली की नाजुक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलाई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक.....
X



देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही वायरस के संक्रमण के मामलों ने आम आदमी पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। आपको बता दें कि दिल्ली में 1 हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है इससे पहले भी एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया था जिसमें संक्रमण में किसी प्रकार की कमी नहीं देखी गई है। जिसके बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक अहम बैठक बुलाई है जिसमें अधिकारियों के साथ होम आइसोलेशन की चर्चा भी की जाएगी।

आपको बता दें कि इस बैठक में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री समेत मुख्य सचिव और सभी स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन और बेड बढ़ाने को लेकर सरकार गंभीर रूप से लगातार प्रयास कर रही है। व्यवस्थाओं को बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की थी जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन समेत सभी व्यवस्थाओं को बढ़ाने पर विचार विमर्श किया।

इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज फिर एक अहम बैठक बुलाई है और इस बैठक में मुख्यमंत्री अधिकारियों को आने वाले दिनों में अतिरिक्त बेड ऑक्सीजन समेत दवाइयां बढ़ाने के कड़े निर्देश जारी करेंगे और होम आइसोलेशन प्रणाली को भी मजबूत करने के निर्देश दिए जाएंगे। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे शारीरिक दूरी बनाने जैसी नियमों का पालन करें और कोरोनावायरस से संबंधित सभी प्रोटोकोल को इमानदारी से निभाएं और सरकार का साथ इस लड़ाई के खिलाफ दें। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने दिल्ली की नाजुक स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को लॉकडाउन बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

नेहा शाह

Next Story
Share it