केरल में भी लॉकडाउन का फैसला, केवल जरूरी समान ही मिलेंगे.....

  • whatsapp
  • Telegram
केरल में भी लॉकडाउन का फैसला, केवल जरूरी समान ही मिलेंगे.....
X


कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर राज्यों ने कोरोना को कंट्रोल करने के लिए राज्य सरकारें लॉकडाउन लगा रही हैं। दिल्ली महाराष्ट्र में पिछले दो हफ्तों से लॉकडाउन लगा हुई है। अब केरल सरकार ने भी राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। केरल की पिनराई विजयन सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में 8 मई से लेकर 16 मई तक फुल लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है।

बता दें कि कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण अब दक्षिण प्रदेश में तेजी से फैलने लगा है। इसे देखते हुए केरल सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है।

बता दें कि केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान 42 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए, जिसके बाद लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में पॉजिटिविटी रेट 25 फीसदी से ज्यादा हो चुका है। भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन एक नया रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और बृहस्पतिवार को संक्रमण के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3,980 लोगों ने जान गंवाई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,10,77,410 हो गए और मृतकों की संख्या 2,30,168 पर पहुंच गई।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it