असम के मुख्यमंत्री का चेहरा आया सामने राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे हेमंत बिस्वा सरमा...

  • whatsapp
  • Telegram
असम के मुख्यमंत्री का चेहरा आया सामने राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे हेमंत बिस्वा सरमा...
X



असम विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी में लगातार मुख्यमंत्री पद को लेकर बैठक हो रही हैं। आपको बता दें कि आज भारतीय जनता पार्टी में हेमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना है। इसी के साथ लगभग स्पष्ट हो चुका है कि असम के अगले मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हेमंत बिस्वा सरमा ही होंगे।

आपको बता दें कि रविवार को हुई बैठक में भाजपा विधानमंडल के नेता के रूप में शर्मा को विधायक दल का नेता घोषित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि 10 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे शर्मा। हाल ही में दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भी 4 घंटे तक लगातार मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए बैठक की गई थी।

चुनाव जीतने के बाद से ही मुख्यमंत्री के पद के लिए मंथन किया जा रहा था और भाजपा ने चुनाव से पहले इसके लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा भी नहीं की थी। जिसके बाद सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा सरमा के सीएम बनने के नामों को लेकर चर्चा हो रही थी। आज रविवार को हुई बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया कि हेमंत बिस्वा सरमा ही असम राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

गौरतलब है कि 126 सदस्य असम विधानसभा में भाजपा ने 60 सीटों पर भारी बहुमत हासिल किया है और बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाली पार्टी को असम में 9 सीटें और यूनाइटेड पीपुल्स कुल 6 सीटें प्राप्त हुई थी। इस दौरान बताया जा रहा है कि चुने गए मुख्यमंत्री जल्द ही राज्यपाल जगदीप से मुलाकात करेंगे और वर्तमान मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा देंगे। जिसके बाद 10 तारीख को शर्मा अपने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर असम की कुर्सी को संभालेंगे।

नेहा शाह

Next Story
Share it