नागपुर में हुई रिकवरी रेट में बढ़ोतरी, परंतु संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा...

  • whatsapp
  • Telegram
नागपुर में हुई रिकवरी रेट में बढ़ोतरी, परंतु संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा...
X



देश के कई राज्यों में धीरे-धीरे बंदी का असर देखा जाने लगा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीते रविवार को बंदी के कारण 56000 केस कम दर्ज किए गए थे। ऐसे मे कई राज्य है जहां पर रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है परंतु लगातार संक्रमित मिलते जा रहे हैं। आपको बता दें कि नागपुर में पिछले 2 महीने से संक्रमित और मृतकों की संख्या ने प्रशासनिक व्यवस्था को एक तरह से नाकाम साबित कर दिया है।

बात अस्पतालों की करें तो ऑक्सीजन से लेकर दवाओं तक की महामारी मची हुई है। आंकड़ों के मुताबिक बीते सप्ताह 3 से 9 मई तक 143504 नमूनों की जांच की गई। जांच में 29705 नमूने संक्रमित पाए गए। वहीं, 48557 लोगों ने कोरोना को हराया।

आपको बता दें कि नागपुर में 3 मई को 20178 लोगों की जांच की गई थी।‌ जिसमें से 4987 लोग संक्रमित पाए गए थे।‌ और हफ्ते के आखिरी दिन 9 मई को 17835 लोगों की जांच की गई जिसमें से 3104 नमूने संक्रमित पाए गए। जहां पर 6 मई को आंकड़ा 4000 पहुंचा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नागपुर में शनिवार सप्ताह भर में 48557 लोगों ने कोरोना को मात दी है। शनिवार को 7799 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। सप्ताह की शुरुआत में यह संख्या 6601 थी। आखिरी दिन रविवार को 6544 थी।

नेहा शाह

Next Story
Share it