गुजरात के साथ तूफान ताउते का कहर उत्तर प्रदेश के जिलों में भी देखने को मिलेगा मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट....

  • whatsapp
  • Telegram
गुजरात के साथ तूफान ताउते का कहर उत्तर प्रदेश के जिलों में भी देखने को मिलेगा मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट....
X



अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब देखने को मिला है मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार कई जिले में तेजी से बारिश आंधी और ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है। कुछ जिलों को हाई अलर्ट पर जारी रखा गया है जिनमें लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, इटावा, लखीमपुरखीरी, कानपुर, गोंडा, बहराइच, बस्ती, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, हाथरस, फिरोजाबाद, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा, टूंडला, आगरा और एटा भी शामिल है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार तूफान की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगी। वैज्ञानिकों के अनुसार या तूफान भारी क्षति भी पहुंचा सकता है।इसीलिए इन सभी क्षेत्रों में मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने बताया है कि 19 और 20 मई को मानसून के पहले ही सबसे भारी वर्षा हो सकती है।गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही मौसम विभाग ने इस आए तूफान के बारे में लोगों को सचेत कर दिया था। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की मौसमी गतिविधियों में भी तेजी से बदलाव देखा जा सकता है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी के लगभग सभी हिस्सों में भारी वर्षा तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी की उम्मीद है।

इसी के साथ तूफान की वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट जारी किया है कि कटी फसल को इकट्ठा कर ले। इसी के साथ मौसम विभाग ने ग्रामीण इलाकों में सभी लोगों को पेड़ से दूर हटकर बसेरा जमाने को कहा है। मंगलवार, बुुधवार और गुरुवार को 15-20 मिमी तक बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ताउते के असर से यूपी के अलग-अलग जिलों में तेज बारिश होगी।

नेहा शाह

Next Story
Share it