गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा तूफान, एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट हुई रद्द.....

  • whatsapp
  • Telegram
गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा तूफान, एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट हुई रद्द.....
X



चक्रवाती तूफान ताऊ ते ने गुजरात के कुछ हिस्सों में भी तबाही मचाई है. देर रात गुजरात के तट से ये तूफान टकराया. बताया गया है कि जब तूफान तटों से टकराया तो इसकी रफ्तार 150 किमी प्रति घंटा से भी ज्यादा थी. हालांकि टकराने के बाद तूफान की रफ्तार कम हो गई. गुजरात में तटीय इलाकों में कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंबों को भी इस तेज तूफान ने गिरा दिया.

ताऊ ते तूफान को लेकर सूरत एयरपोर्ट को 1 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. बीती रात दीव और ऊना में 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफ़ान ज़मीन से टकराया. जिससे कच्चे मकानों, मछुआरों की नावों को काफ़ी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने तूफान को 'बेहद गंभीर' से 'बहुत गंभीर' की श्रेणी में डाल दिया है.

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में अधिकारियों ने बताया कि कोंकण क्षेत्र में चक्रवाती तूफान से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है। समुद्र में 2 नाव डूब जाने से 3 नाविक लापता है। रायगढ़ जिले में 3 लोगों की मौत हो गई।

वहीं ठाणे जिले के नवी मुंबई और उल्हासनगर में पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के सीएम और दमन एवं दीव के उपराज्यपाल से फोन पर बात की और स्थिति का जायजा लिया, साथ ही तूफान से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रभावित राज्यों के CMs से बात कर स्थिति का जायजा लिया।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it