पिनराई विजयन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ....

  • whatsapp
  • Telegram
पिनराई विजयन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ....
X

पिनराई विजयन ने आज दोबारा केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम में पिनराई विजयन को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. पिनराई के साथ 21 कैबिनेट के सदस्यों ने भी मंत्रीपद की शपथ ली.

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यह शपथ दिलाई. बता दें कि पिनाराई विजयन लगातार दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री बने हैं.

केरल में दूसरी बार सरकार बनाने वाले पिनराई विजयन के मंत्रिमंडल में 21 मंत्री होंगे. कोरोना की स्थिति को देखते हुए नई वाम मोर्चा सरकार के शपथ ग्रहण में सीमित लोगों को आमंत्रित किया गया.

मंत्रियों के विभागों का फैसला मुख्यमंत्री करेंगे. एलडीएफ के सबसे बड़े साझीदार माकपा के 12 मंत्री होंगे जबकि दूसरे नंबर की पार्टी भाकपा के चार, केरल कांग्रेस, जनता दल और राकांपा के एक-एक सदस्य होंगे.

पहली बार मंत्री बनने वालों में डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विजयन के दामाद पी ए मोहम्मद रियास, माकपा के कार्यवाहक राज्य सचिव ए विजयराघवन की पत्नी आर बिंदु, जी आर अनिल, चिंचू रानी तथा पी प्रसाद तथा अहमद देवरकोविल शामिल हैं.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it