अब दिल्ली में शराब के लिए दुकानों पर नहीं लगनी पड़ेगी लाइन, केजरीवाल सरकार ने लिया ये का बड़ा फैसला.....
राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. इस बीच सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी है. मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल पर...

राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. इस बीच सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी है. मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल पर...
राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. इस बीच सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी है. मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल पर ऑर्डर करने पर शराब लोगों के घर पर डिलीवरी की जाएगी. इसके लिए जारी की गई.
अधिसूचना में कहा गया है कि लाइसेंसधारक दुकानें सिर्फ मोबाइल ऐप या पोर्टल के माध्यम से ऑर्डर करने पर ही होम डिलीवरी करेंगी. इसके अलावा किसी दफ्तर, छात्रावस और संस्थान को शराब डिलीवरी नहीं होगी.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद शराब निर्माता कंपनियों ने अप्रैल महीने दिल्ली सरकार से घरों पर शराब की डिलीवरी करने की अनुमति मांगी थी. उनका कहना था कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद शराब की दुकानों पर पीने वालों की लंबी कतारें लग गई थीं.
शराब बनाने वाली घरेलू कंपनियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं, लेकिन राज्य सरकार ने शराब की डिलीवरी घर तक करने की अनुमति दी है.
अराधना मौर्या





