जेल में सजा काट रहे राम रहीम की तबियत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती......
साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है....

साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है....
साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. पेट में दर्द होने कारण उन्हें भर्ती करवाया है. बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को जेल से पीजीआई में कड़ी सुरक्षा में लाया गया. जबकि दूसरी बार राम रहीम को पीजीआई में लाया गया है। 12 मई को भी उन्हें बल्ड प्रेशर के कारण यहां लाया गया था.
पीजीआई के जिस वार्ड में बाबा राम रहीम को रखा गया था, वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए थे और पुलिस उपाधीक्षक को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा दिया गया था. करीब दो घंटे तक डॉक्टरों ने उसका टेस्ट किया.
इसके बाद उसे फिर से कड़ी सुरक्षा में जेल पहुंचा दिया गया है. बताया जा रहा है कि राम रहीम पहले से ही शुगर व बीपी के मरीज हैं और वे लगातार दवाइयां भी ले रहे हैं. ऐसे में जब उनकी तरफ से घबराहट की शिकायत की गई तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाने का फैसला लिया.
बता दें कि इससे पहले 48 घंटे की पैरोल पर गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी बीमार मां से मिलने गुरुग्राम के एक अस्पताल में पहुंचा था. राम रहीम (53) अपनी दो महिला शिष्यों से दुष्कर्म के मामले में 2017 से रोहतक की जेल में सजा काट रहा है.
दुष्कर्म के मामले में उसे 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है. राम रहीम ने अपनी बीमार मां नसीब कौर से मिलने के लिये 21 दिन की पैरोल मांगी थी.
अराधना मौर्या





