नीति आयोग के एसडीजी विकास सूचकांक मे बिहार का प्रदर्शन सबसे खराब.....

  • whatsapp
  • Telegram
नीति आयोग के एसडीजी विकास सूचकांक मे बिहार का प्रदर्शन सबसे खराब.....
X

देश के सतत विकास लक्ष्यों के लिए सामाजिक आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति का मूल्यांकन करता है एसडीजी। भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि केरल ने 75 अंक के साथ शीर्ष राज्य के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा, जबकि 74 अंक के साथ हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु को दूसरा स्थान मिला। रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल भारत सूचकांक में बिहार, झारखंड और असम सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं।

नीति आयोग द्वारा एसडीजी सतत विकास लक्ष्यों का मापदंड तब पता चला जब नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने गुरुवार को भारत एसडीजी सूचकांक का तीसरा संस्करण जारी किया। राजीव कुमार ने कहा कि एसडीजी भारत सूचकांक के जरिए एसडीजी की निगरानी के हमारे प्रयास को दुनिया भर में व्यापक रूप से सराहा गया है। एसडीजी पर एक समग्र सूचकांक की गणना करके हमारे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को श्रेणीबद्ध करने के लिए यह एक दुर्लभ डेटा आधारित पहल है।

आपको बता दें कि इसकी शुरुआत दिसंबर 2018 में हुई थी और अब यह देश की एसडीजी पर प्रगति की निगरानी के लिए प्रमुख साधन बन गया है। गौरतलब है कि पहले संस्करण 2018-19 में 13 ध्येय, 39 लक्ष्यों और 62 संकेतकों को शामिल किया गया था, जबकि इस तीसरे संस्करण में 17 ध्येय, 70 लक्ष्यों और 115 संकेतकों को शामिल किया गया।

नेहा शाह

Next Story
Share it