योगी आदित्यनाथ वैक्सीन के प्रति अफवाह फैलाने वालों से निपटने के लिए हुईं सख्त
उत्तर प्रदेश में अब कोरोनावायरस से बचने के लिए वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने अब वैक्सीन के प्रति अफवाह फैलाने...

उत्तर प्रदेश में अब कोरोनावायरस से बचने के लिए वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने अब वैक्सीन के प्रति अफवाह फैलाने...
उत्तर प्रदेश में अब कोरोनावायरस से बचने के लिए वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने अब वैक्सीन के प्रति अफवाह फैलाने वालों से निपटने की सख्त तैयारी कर ली है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोगों की पहचान की जाए और फिर उन्हें समझाया जाए अगर भी ना माने तो उनसे सख्ती से निपटने का भी प्रबंध करें।
गौरतलब है कि कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर के कई गुड और राजनीतिक लोग भी ऐसे शामिल हो चुके हैं जो वैक्सीन के प्रति भ्रांतियां फैलाने का कार्य कर रहे हैं। जिसकी वजह से टीकाकरण अभियान में कहीं ना कहीं कमी दर्ज की जा रही है।
वैक्सीन की महत्वता को समझते हुए गुरुवार को एक निर्देश जारी किया गया है। सभी जिलों के डीएम, सीएमओ और पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुछ शरारती तत्व वैक्सीनेशन अभियान में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से खख्ती से निपटा जाए।
बता दें सरकार की तरफ से जारी निर्देश में ये भी कहा गया है कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उन्हें समझाया जाए कि वैक्सीनेशन सबके लिए ही बहुत जरूरी है। कोरोना से सुरक्षित रहने का यही एक तरीका है। कहा गया है कि अगर फिर भी लोग नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। देशहित में वैक्सीनेशन बहुत ही जरूरी है।
गौरतलब है कि जुलाई से हर दिन यूपी में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना बनाई गई है। सरकार का लक्ष्य है कि 31 अगस्त तक 10 करोड़ लोगों को और दिसंबर तक राज्य के सभी लोगों को वैक्सीन लगा दी जाए।





