झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा- आपका बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा

  • whatsapp
  • Telegram
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा- आपका बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए  प्रेरणा
X



झांसी की रानी जो न सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों के लिए भी प्रेरणा साबित हुई है। आज झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आपका बलिदानी जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए रानी लक्ष्मी बाई के बारे में कहा कि प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महान योद्धा, अद्वितीय तेजस्विता, अद्भुत बलिदान, अदम्य साहस एवं नारी शक्ति की अप्रतिम प्रतीक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि आपका बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

इतिहास के पन्नों को पलटते हुए आपको बता दें कि महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म 18 नवम्बर 1828 को हुआ था। उन्‍होंने 18 जून 1858 को अपना बलिदान दिया। आज के दिन को देश रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस के रूप मनाता है। इतिहास के पन्‍नों में रानी की वीरगाथा सुनहरे अक्षरों में अंकित है। अपने जीवन की अंतिम लड़ाई में उन्‍होंने ऐसी वीरता दिखाई कि अंग्रेज तक उनके कायल हो गए।

अंग्रेजों के दुशासन का विरोध करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता का वर्णन करने वाली कवित्री सुभद्रा कुमारी सिंह चौहान की कविता खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी। आज भी लोगों के दिलों में फौलादी भावना को पैदा करती है। आपको बता दें कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को भारत के इतिहास में पहली महिला स्वतंत्र सेनानी भी माना जाता है।



नेहा शाह

Next Story
Share it