अमेरिकन यूनिवर्सिटी का यूपी में बन सकता है ऑफ कैम्पस, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को मिला प्रस्ताव

  • whatsapp
  • Telegram
अमेरिकन यूनिवर्सिटी का यूपी में बन सकता है ऑफ कैम्पस, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को मिला प्रस्ताव
X



उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से गुरुवार को पांच सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को मुलाकात की। बैठक के दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बता दे कि यह मुलाकात विधानभवन स्थित उप मुख्यमंत्री के कार्यालय कक्ष में हुई।

आपको बता दे की सदस्यों के साथ बैठक की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी, उन्होंने बताया कि अमेरिकी दूतावास से नार्थ इंडिया ऑफिस के निदेशक माइकल रोसेंथाल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्होंने आईटी, उद्योग, उच्च शिक्षा, साइबर सुरक्षा आदि विषयों पर यूपी के साथ काम करने की उत्सुकता दिखाई।

बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री को नोएडा और आगरा को अमेरिका के शहरों के साथ सिस्टर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए एमओयू करने का सुझाव दिया। प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर भी उत्सुकता दिखाई।

जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को यूपी में बढ़ रही ढांचागत सुविधाओं, उद्योगों के संबंध में स्पष्ट नीति, कानून-व्यवस्था, नई शिक्षा नीति, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में हो रहे कामों की जानकारी दी। उच्च बैठक में कोविड को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई।

नेहा शाह

Next Story
Share it