उत्तर प्रदेश सरकार करेगी टोक्यो ओलंपिक में विजेता बने खिलाड़ियों का स्वागत

  • whatsapp
  • Telegram
उत्तर प्रदेश सरकार करेगी टोक्यो ओलंपिक में विजेता बने खिलाड़ियों का स्वागत
X



उत्तर प्रदेश में गुरूवार को 3 बजे से ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि खिलाड़ियों को सम्मानित करने के अलावा यूपी सरकार युवाओं में स्वावलंबन और खेलों के माध्यम से उनके विकास को लेकर 'मिशन युवा' लॉन्च करेगी।टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, रजत पदक विजेता रवि दहिया, मीराबाई चानू समेत सभी पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा आज सम्मानित किया जाएगा।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में खिलाड़ियों को पचास करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी। जिसके बाद ओलंपिक खेलों में भारत के अब तक के श्रेष्ठ प्रदर्शन के जश्न को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बेहतरीन ढंग से मनाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के दौरान ओलंपिक पदक विजेताओं व खिलाड़ियों को योगी सरकार इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सम्मानित करेगी। इसके साथ ही ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को भी एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

मुख्य अतिथियों की बात करे तो आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत तमाम मंत्री शामिल होंगे। राज्य सरकार ने कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जिलों से खिलाड़ियों और उनके कोचों को भी आमंत्रित किया है। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

नेहा शाह

Next Story
Share it