मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में होगी गंभीर बारिश

  • whatsapp
  • Telegram
मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में होगी गंभीर बारिश
X



उत्तर प्रदेश में भी अब मौसम के मिजाज बदलते देखे जा रहे हैं। गाजियाबाद में ठंडी हवा चलने के कारण बच्चों के स्कूल पुनः बंद कर दिए गए हैं और राजधानी दिल्ली की हालत बेहद खराब हो चुकी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग की ताजा अनुमान के अनुसार शाम तक बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि अधिक बारिश की संभावना पूर्वांचल यूपी से लेकर पश्चिम यूपी तक बनी हुई है। इस दौरान कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।उत्तर प्रदेश मौसम विभाग की मानें तो जिन शहरों में दोपहर 3:00 बजे तक गंभीर बारिश की संभावना है वे कुछ इस प्रकार है

इटावा, औरैया, जालौन, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, कन्नौज, फर्रुखाबाद, उन्नाव, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, अयोध्या, जौनपुर, वाराणसी, गोंडा, बस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और सहारनपुर। इन जिलों में बारिश के दौरान 50 किलो मीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा के झोंके भी चल सकते हैं।

इस दौरान मौसम विभाग में कई जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर ही रखा है। यानी जिन जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है वहां तेज हवा के झोंके से बारिश होने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट पर रखे गए जिलो के नाम से जिस प्रकार होंगे कासगंज, बदायूं, संभल, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, बरेली, पीलीभीत, मेरठ और बागपत. इन जिलों में बारिश के दौरान 87 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जाहिर की गयी है। ऐसा होता है तो शहर में पेड़ पौधों के गिरने से समस्यायें बढ़ेंगी,साथ ही जलभराव की समस्या भी खड़ी हो जायेगी।

गौरतलब है कि पिछले 2 दिनों से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की भी हालत गंभीर देखी जा रही है, इस दौरान उत्तर प्रदेश के मेरठ में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।

नेहा शाह

Next Story
Share it