मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चलाया महा वैक्सीनेशन अभियान....
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 27 सितंबर को वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के टीकाकरण से संबंधित जानकारियों को साझा करते हुए कहा कि कोई न छूटे टीकाकरण...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 27 सितंबर को वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के टीकाकरण से संबंधित जानकारियों को साझा करते हुए कहा कि कोई न छूटे टीकाकरण...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 27 सितंबर को वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के टीकाकरण से संबंधित जानकारियों को साझा करते हुए कहा कि कोई न छूटे टीकाकरण अभियान के तहत सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाइ जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाए गए अभियान में समाज के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वैक्सीनेशन के इस पुनीत कार्य में साथ आकर इसे सफल बनाने में पूरा सहयोग करें।
इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कोरोना की नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवा वाकई पुण्य का कार्य किया है। अब हमारा दायित्व है कि सभी पात्र कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवायें।
आपको बता दें कि वैक्सीन की उपलब्धियों को लेकर राज्य में अभी तक जन भागीदारी रेखांकित हुई है। राज्य में जिला और विकासखंड के अलावा वार्ड और ग्राम पंचायत स्तरीय समितियां ने इसमें सक्रिय भागेदारी निभाते हुए टीकाकरण अभियानों को सफलता दिलाई है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि राज्य में कोरोना टीकाकरण का महाअभियान-4 विभिन्न समितियों के सहयोग से अवश्य सफल होगा।
नेहा शाह





