मण्डलाध्यक्ष ने शक्ति अध्यक्ष पूनम जायसवाल के कार्यों को सराहा

  • whatsapp
  • Telegram
मण्डलाध्यक्ष ने शक्ति अध्यक्ष पूनम जायसवाल के कार्यों को सराहा
X

जौनपुर। स्थानीय नगर की संस्था जेसीआई की शाखा जेसीआई शाहगंज शक्ति ने जरूरतमन्द बच्चियों को निःशुल्क स्टेशनरी का सामान वितरित किया जिसकी सराहना बतौर मुख्यातिथि मण्डलाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने की। साथ ही अभियान चलाकर निरन्तर करते रहने की पहल भी की। विशिष्ट अतिथि मण्डल उपाध्यक्ष गौरव सेठ ने इस अभियान को बड़े स्तर पर करने की बात कही।

कार्यक्रम में शाखा संस्थापक अध्यक्ष संगीता जायसवाल उड्यन एकेडमी ने कार्यक्रम की रूप-रेखा के बारे में जानकारी दी। अतिथि परिचय कार्यक्रम सह निदेशक श्रद्धा सोनी व स्वागत भाषण अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त अतिथिगण द्वारा जरूरतमंद बच्चियों को स्टेशनरी का निःशुल्क सामान वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एकता नीलम व आभार प्रदर्शन कार्यक्रम निदेशक अल्का गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल मुन्नी, डा. रूचि मिश्रा, आशा गुप्ता, रेखा जायसवाल, सचिव संगीता जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रद्धा सोनी, संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Next Story
Share it