महराजगंज पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
महराजगंज पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
X

जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार थाना महराजगंज के नेतृत्व में थाना पुलिस ने राजा बाजार-प्रतापगढ़ बार्डर पर स्थित पुलिया के पास से दो युवक को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया।


पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों मंे अमन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी बैहारी थाना महराजगंज एवं सौरभ सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी कैलवल थाना महराजगंज हैं जिनके पास से एक-एक तमंचा .315 बोर व एक-एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध धारा 3/25 ए एक्ट के तत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार थानाध्यक्ष महराजगंज, उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र सिंह चौकी प्रभारी ए.बी.एस. थाना महराजगंज, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव चौकी प्रभारी राजा बाजार थाना महराजगंज के अलावा आरक्षी ईश्वर कुमार, अजीत कुमार, रवि यादव , पवन कुमार, महिला आरक्षी ललिता देवी शामिल रहे।

Next Story
Share it