सामाजिक न्याय की अवधारणा पर बने सपा गठबंधन को समर्थनः रामजीत सिंह यादव

  • whatsapp
  • Telegram
सामाजिक न्याय की अवधारणा पर बने सपा गठबंधन को समर्थनः रामजीत सिंह यादव
X


जौनपुर। सामाजिक न्याय और आरक्षण विरोधियों को उत्तर प्रदेश की सत्ता से हटाने के लिये अखिल भारतीय यादव महासंघ ने सामाजिक न्याय की अवधारणा पर बने समाजवादी पार्टी गठबन्धन को समर्थन देने का फैसला किया है। उक्त बातें अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत सिंह यादव ने प्रेस को जारी बयान के माध्यम से कही। इस आशय की जानकारी देते हुये महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव फौजी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महासंघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि सामाजिक न्याय समर्थक समाजवादी पार्टी गठबन्धन का सहयोग करें। इससे सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा सके तथा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का शोषण करने वालों को सत्ता से दूर किया जा सके।

Next Story
Share it