यह चुनाव नाली विकास का नहीं बल्कि जिन्ना बनाम मोदी का है चुनाव: ब्रजभूषण सिंह
बाबागंज/बहराइच। विधान सभा क्षेत्र 283 नानपारा के कस्बा बाबागंज में भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह...


बाबागंज/बहराइच। विधान सभा क्षेत्र 283 नानपारा के कस्बा बाबागंज में भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह...
बाबागंज/बहराइच। विधान सभा क्षेत्र 283 नानपारा के कस्बा बाबागंज में भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा उत्तर प्रदेश में सिर्फ तुस्टीकरण की राजनीति करते है। वह सिर्फ समुदाय विशेष के लिए ही कार्य करते है। जबकि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास की बात होती है। भाजपा संयुक्त गठबंधन से अपना दल के प्रत्यासी राम निवास वर्मा के समर्थन में सांसद ब्रजभूषण सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये तथा सरकार की नीतियों को जनता के सामने रख कर पिछ्ली सरकारों पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सड़क, नाली या विकास का नही है। यह लड़ाई जिन्ना बनाम मोदी की है। नानपारा की जनता काफी समझदार है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूँ कि उत्तर प्रदेश की जनता छुट्टा जानवरों से परेशान है। परंतु जो किसान गाय को लेकर परेशान हैं। वो एक बात याद कर लें कि आने वाले दिनों में मोदी सरकार इसकी एक अच्छी ब्यस्था करने जा रही है। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज राम राज्य है। हमारी सरकार में दंगे नहीं हुए हैं। और उत्तर प्रदेश की जनता आज सुरक्षित है। तो ये योगी सरकार की देन है। क्योंकि भाजपा सरकार लोगों के विकास के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा को वोट देगा वह योगी और मोदी जी के साथ है। और जो समाजवादी पार्टी को वोट करेगा वह आतंकवादियों के साथ है। उन्होंने इस बार नानपारा विधान सभा से बीजेपी एवं अपनादल के संयुक्त प्रत्याशी राम निवास वर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकर्ण टेकड़ीवाल, जिलाध्यक्ष अपनादल ग्रीस पटेल, जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू, प्रशांत मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, कृपा राम वर्मा, ललित त्रिपाठी, अजय मिश्रा, आशीष पांडेय, सन्दीप चौधरी प्रदेश सचिव अपनादल, में, फूल कुमार सिंह, गिरिजेश सिंह, विजय प्रकाश सिंह, बलबीर सिंह, कमलेश सिंह, उर्फ गब्बर, योगेश चंद्र पांडेय, पेशकार पटेल सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनसमूह मौजूद रही।